my lovely ❤️ village
{सुपर संडे}
°°°°°°°°°°
(#गांव_अभी_दूर_है)
--------------------------
#गांव_अभी_दूर_है यह मैं नहीं यकीनन शहर में फंसे हुए मजदूर कह रहे हैं उरई में दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें 23 मजदूरों की जान चली गई सच तो यह है भटके हुए का सहारा कोई नहीं एक मजदूर अपने खून पसीने से देश को सीता है हरा भरा रखने की क्षमता रखता है इनसे हमारे देश का बहुत बड़ा विकास है अगर इनके साथ अनहोनी हो जाएगी तो विकास की डोर रुक जाएगी साहेब अब इनके साथ इतना मजाक ठीक नहीं !!!
सरकार क्यों नहीं कोई खास कदम उठाती मेरे तो समझ के बाहर यह है दर्द यह मजबूरी यह बेबसी अब इन आंखों में इतनी ताकत नहीं देखने की जो अब नहीं रहे इस दुनिया में उनके बच्चों के क्या हालात होंगे लाख दो लाख से किसी की जिंदगी नहीं चल सकती किसी की मां किसी की बहन किसी की बेटी किसी का भाई किसी का बच्चा आस लगाए बैठा है भैया आएंगे पापा आएंगे शायद यह उन लोगों का सपना था आखिर बच्चों को कौन समझाए बच्चे तो अनमोल होते हैं और इस दुनिया को समझने की ताकत कहां साहब ऐसे ऐसे मंजर दिखाई दे रहे हैं दिल कांप उठते है साहब कुछ तो कीजिए आपके हाथों में इस देश की लगाम है आपके हाथों में इस देश की पकड़ है कई लोग तो मदद करके थक गए अब रोड पर वह भी मदद करने को नहीं आते अब तो आपको फैसला लेना ही होगा करोना से कम अब तो भूख और रास्ते के हादसे से ज्यादा लोग मर रहे हैं इन्हें बचाने के लिए कोई तरतीब निकालनी होगी
गरीब मजलूम मजदूर हम लोगों का आशिया बनाते हैं यह झोपड़ी में रहने वाले लोग कितना कुछ हमारे लिए और इस वतन के लिए करते हैं आज बड़ी-बड़ी कंपनियां इनकी बदौलत है ये भी सच है आप लोगों का बहुत बड़ा योगदान और सहयोग रहा है बिन पहिया गाड़ी कहां चलती है ठीक उसी तरह एक दूजे का साथ होना लाजिम है पर यह बात मानना होगा इन का अहम योगदान होता है आज वक्त आ गया है हम लोग ज्यादा से ज्यादा इन गरीब मजलूम मजदूर बेसहारा जो दूर शहर से पैदल अपने घरों के लिए जा रहे हैं इनकी मदद की जाए सिर्फ एक ही मकसद होना चाहिए मदद का प्लीज किसी का धर्म और जात ना पूछो बस इंसानियत को गले लगाने की जरूरत है यह भी सच है बड़े-बड़े रईस बड़े-बड़े दौलत मान गरीबों की खूब मदद की है बिल्कुल जिंदगी और मौत रब के हाथ है पर खुद की मौत बचाना फर्ज है गवर्नमेंट को जल्द पैदल जा रहे गांव मजदूरों के लिए सोचना चाहिए l
क्योंकि मजदूरों के बिना यह देश अधूरा है मजदूर हमारे देश की जान है मजदूर हमारे देश की शान है मजदूर हमारे देश की पहचान है खेत खलिहान हरे भरे मैदान बागबान ये सब मजदूरों के बिना मुमकिन नहीं इस देश के लिए यह लोग बहुत खून पसीना बहाएं और बहुत दुख तकलीफ भी उठाएं पर अपनी मेहनत और लगन से पूरी इमानदारी से वफादारी से अपने काम को अंजाम देते रहे अब हम लोग का भी दायित्व बनता है इन्हें इनके मंजिल तक पहुंचाने में मदद करें जिस तरह से हो सके आर्थिक मदद खाने पीने की मदद हर तरह की मदद हम सब आ गए हैं
कुछ हफ्तों से एक्सीडेंटल केस रोड पर ज्यादा हो रहे हैं इसकी चपेट में पैदल यात्री ज्यादा आ रहे हैं सरकार को अब जल्द कोई नया कदम उठाना चाहिए लोगों तक मदद पहुंचाने चाहिए ज्यादा से ज्यादा जो सुरक्षित और सेफ है उन लोगों से अपील है ज्यादा से ज्यादा पैदल यात्रियों की मदद करें मस्क और उचित दूरी का पालन करें और इस मामले में गांव के प्रधान आगे हैं आगे हेल्प के लिए मदद भी ले आज के टाइम पर इससे बढ़िया इंसानियत और कोई नहीं और ना तो इससे बेहतर धर्म है!!!!
दोस्तों आज राजनीत घुटने आपस में लड़ाई झगड़ा हिंदू मुस्लिम यह सब करने की जरूरत नहीं आज देश बचाने की जरूरत है आज लोगों की जान बचाने की जरूरत है आज मदद करने की जरूरत है आपस में भाईचारा कायम करने की जरूरत है मिलजुल कर रहने की जरूरत है यही तो हमारे देश की पहचान है इसी को तो गंगा जमुनी तहजीब कहते हैं इससे बेहतर भारत और कोई नहीं हमें गर्व है हिंदुस्तानी होने का आओ हम सब मिलकर इंसान को बचाएं उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाएं उनको अपने गले लगाएं यही इंसानियत है यही प्यार है यही धर्म हैयकीनन हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा इंसानियत है सबसे ज्यादा मानवता है सबसे ज्यादा प्रेम है देश प्रेमी और वीरता की लोग यहां के मिसाल दिया करते हैं यहां आपसी तालमेल है यहां भाईचारा प्रेम है अब इन चीजों को सामने लाना है कदम से कदम मिलाकर इस देशवासियों की जो मजबूर मजदूर मजलूम परेशान लाचार बेबस हैं उनकी मदद करने में हम सब एकजुट होकर उनके भविष्य के लिए आने वाले कल के लिए इस वतन के लिए आओ कुछ अच्छा करते हैं हंसते रहो मुस्कुराते रहो खिलखिलाते रहो यही हमारी दिल से दुआ है!!!

Comments
Post a Comment